हलफनामा | Halafnama
Nyaydhani

कॉलेजों में अब 31अगस्त तक प्रवेश

0कालेजों में 15 हजार से अधिक सीटें रिक्त
  0 अटल विवि में प्रथम वर्ष में 16 हजार से अधिक विद्यार्थी
  0 बीए प्रथम सेमेस्टर में सर्वाधिक 7,348 ने लिया दाखिला 
बिलासपुर* प्रदेश के तमाम महाविद्यालयों में अलग-अलग विषयों में रिक्त सीटें शेष रह जाने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है* इस बारे में विभाग के अवर सचिव ने शुक्रवार शाम ही इस आशय का आदेश जारी किया है*
उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य की सभी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए  प्राचार्य स्तर पर पहले 31.जुलाई .2026 तक एवं बाद में कुलपति की अनुमति से 14.अगस्त 2026 तक प्रवेश दिये जाने की तिथि निर्धारित की थी* इस समय सीमा में रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग , अंबिकापुर, जगदलपुर , रायगढ़ विश्वविद्यालय के अंतर्गत कालेजों में अनेक विषयों में सीटें भर ही नहीं पाईं हैं * कुलपति से अनुमति लेकर प्रवेश का आज अंतिम दिन था * इस बीच ज्यादातर संकायों में सीटें रिक्त ही रह जाने के कारण शासन ने छात्रों के हित में प्रवेश की अंतिम तिथि को इस माह बढाने का निश्चय किया* अब आगामी 31 अगस्त तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा विषयों और संकायों में प्रवेश ले सकेंगे* अवर सचिव फेबिओला बड़ा ने शुक्रवार शाम इस आशय का आदेश जारी किया *
16,515 विद्यार्थियों का ही प्रवेश
अब तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 के प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 16,515 विद्यार्थियों का ही प्रवेश हुआ है* विश्वविद्यालय में तमाम सीटों की उपलब्धता संबंधी आंकड़ों के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है* अटल विवि के शिक्षण विभाग और संबंधित आंकड़ों के मुताबिक बीए प्रथम सेमेस्टर में सर्वाधिक 7,348 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है, वहीं बीएससी बायो ग्रुप में 4,150, बीकॉम में 3,256, बीसीए में 534, बीएससी मैथ्स ग्रुप में 819 तथा बीबीए में 406 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है* बीएससी होम साइंस में अब तक 21 विद्यार्थियों का प्रवेश दर्ज किया गया है*
कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली
विश्वविद्यालय के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में कुल 32,500 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 15,985 सीटें अभी रिक्त हैं* इस तरह लगभग 50.82 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि करीब 49.18 प्रतिशत सीटें खाली हैं*बीए में 11,525 में से 7,348, बीएससी बायो में 6,993 में से 4,150 तथा बीकॉम में 7,205 में से 3,256 सीटों पर प्रवेश हो चुका है* वहीं बीसीए में 1,625 में से 534 और बीबीए में 760 में से 406 सीटें भरी हैं* विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति बेहतर है, जबकि कई पाठ्यक्रमों में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं*

Related posts

भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ तोरवा में एक मई से

admin

जेल में बंद छात्र भी देगा नीट

admin

Leave a Comment