हलफनामा | Halafnama
Uncategorized

अपमानित करने पर आज जुटेगा समग्र सेन समाज

0प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में दिया जाएगा ज्ञापन

बिलासपुर सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष  त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर  पूरे प्रदेश में समाज की ओर से कल शासन प्रशासन को ज्ञापन सौपा जाएगा *

ज्ञापन,जिला सर्व सेन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष  अश्वानी श्रीवास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि व्यापम के द्वारा  20 सितंबर 2026 को लैब टेक्नीशियन की परीक्षा मे सेन नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्नावली दिया गया था, जिससे सेन नाई समाज आहत और उद्वेलित है, आज श्रीवास भवन बिलासपुर मे सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास की अध्यक्षता और संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास सहित प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक रखा गया था, जिसमें व्यापाम के कृत्य का पूरे प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश मे विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत दिनांक 22 सितंबर 2026 को बिलासपुर मे भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा,, आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राज कुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर,प्रभात, संतोष श्रीवास, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास,निखिल मनोज श्रीवास दीपक शुभम श्रीवास सहित सामाजिक गण उपस्थित थे ll*

Related posts

बिहार चुनाव में पर्यवेक्षक होंगे त्रिलोक

admin

उम्मीद है,अब टाइगर की जान ऐसे नहीं जाएगी

admin

सीबीआई स्पेशल कोर्ट की सजा रद्द

admin

Leave a Comment