हलफनामा | Halafnama
Legal

छात्राओं से अश्लील हरकत शिक्षक को जमानत नहीं


    0 पीड़ित छात्राओं ने दिया है , बयान
बिलासपुर * अपने स्कूल की 13 साल की छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक की अग्रिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है * आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में अपराध क्रमांक 249/2025 दर्ज है* उस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 75(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है*
आरोपी राम मूरत कौशिक स्कूल में शिक्षक है, उस पर आरोप है कि, उसने नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की* पीड़ित छात्राओं ने बीएनएसएस की धारा 183 के तहत दर्ज बयान में आरोपी के खिलाफ गवाही दी है* मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी* इसमें कहा कि, वह 55 साल का है, उसके दो बच्चे हैं*  वह छात्राओं से अपने बच्चों जैसा व्यवहार करता था, उसका तबादला हो चुका है, अब वह अतिशेष शिक्षक के रूप में कार्यरत है* अन्य शिक्षक उसे हटाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने साजिश रची और छात्राओं से झूठी शिकायत करवाई, वह निर्दोष है, उसे झूठा फंसाया गया है* राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि, आरोपी शिक्षक होते हुए भी 13 साल की छात्राओं से दुर्व्यवहार करता है* पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया है, इस आधार पर हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है*

Related posts

हाईकोर्ट बार के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

admin

रजनीश श्रीवास्तव हाईकोर्ट के  रजिस्ट्रार जनरल बने
बिलासपुर * रजनीश श्रीवास्तव को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है * इसके साथ ही उच्च न्यायिक सेवा के तीन सदस्य स्थानंतरित और पदस्थ किये गये हैं *
रजनीश श्रीवास्तव, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ थे उन्हें हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल  नियुक्त किया गया है * मनीष कुमार ठाकुर, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय की स्थापना में  रजिस्ट्रार जनरल के पद पर पदस्थ थे उन्हें  उच्च न्यायालय की स्थापना में रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है* इसी प्रकार मंसूर अहमद, जो उच्च न्यायालय स्थापना में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) के पद पर कार्यरत, अब स्थापना में रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किए गए हैं *

admin

अब नदी में डंप नहीं होगा राखड़

admin

Leave a Comment