0 5 जनवरी तक रहेगा अवसर
0 हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव
बिलासपुर * हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव के लिये पहले ही जारी कर दिए गए शेड्यूल के मुताबिक़ कल शुक्रवार दो जनवरी से आगामी 5 जनवरी तक सदस्यों के लिए दावा आपत्ति मंगाई जा रही है * जिन सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं आ सके हैं , वह सब निर्वाचन समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकेंगे*
हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के लिए आगामी 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती अगले ही दिन 6 फरवरी को कराई जायेगी* 15 दिसंबर को बकाया शुल्क जमा करने के बाद 17 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था * प्रशासक ने अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी थी * सदस्यों के लिए दावा आपत्ति दो जनवरी से 5 जनवरी तक की जा सकेगी * 9 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची आएगी * नामांकन पत्रों का वितरण 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा * अंतिम बार 19 जनवरी को नामांकन जमा किये जा सकेंगे * जांच के बाद उमीदवारों की प्रारम्भिक सूची 21 जनवरी को प्रकाशित होगी , इसके बाद 23 जनवरी शाम तक अपने नाम वापस लिए जा सकेंगे* उमीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को होगा * पांच फरवरी का दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए निर्धारित किया गया है * मतों की गिनती 6 फरवरी को की जाएगी * विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र 10 फरवरी को शाम 4 बजे मिलेंगे * इस चुनाव के लिए अब संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है * कल विंटर वेकेशन के बाद हाईकोर्ट में कामकाज शुरू हो रहा है और अधिवक्ताओं के बीच सम्भावित उम्मीदवार कल से ही अपना जनसंपर्क शुरू कर देंगे*
previous post
next post

