0 हाईकोर्ट बार चुनाव ; नामांकनों की जांच आज
बिलासपुर * हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर 8 और सचिव के लिए 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन फ़ार्म जमकर अपनी दावेदारी की है * कल 31 जनवरी को नामंकन पत्रों की जांच की जायेगी*
बार एसोसियेशन के चुनाव अब अंतिम दौर में पहुँच गए हैं * 12 फरवरी को होने जा रहे मतदान और अगले दिन ही होने वाली मतगणना के लिए एडवोकेट अनूप मजूमदार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ,बी.एन. नंदे, औअर शिशिर दीक्षित को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जवाबदारी दी गई है * छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर के निर्वाचन वर्ष 2026-28 के लिए बचे हुए उमीदवारों ने भी अपने फ़ार्म जमा करा दिए हैं * आज यह फ़ार्म जमा किये जाने के बाद अध्यक्ष पद पर 8 और सचिव पद पर 6 , उपाध्यक्ष के लिए 6 , उपाध्यक्ष महिला के लिए 4 , सयुंक्त सचिव के 3 , सयुंक्त सचिव महिला के 2 , कोषाध्यक्ष के लिए 3 और लायब्रेरी सचिव के लिए 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किये हैं * इसी प्रकार खेल व् सांस्कृतिक सचिव के 3 , खेल व् सांस्कृतिक सचिव महिला के 3 कार्यकारिणी सदस्य महिला के 3 फ़ार्म जमा हुए हैं * कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं * कल इन नामांकनों की जांच होने के बाद स्थिति साफ़ होगी कि , कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे *
previous post
next post

