हलफनामा | Halafnama
Uncategorized

3 को जारी होगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची


      0 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
     0 अध्यक्ष के लिए 7 .सचिव के लिए 6 मैदान में
बिलासपुर * हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव समेत 7  उमीदवार मैदान में हैं * सचिव के लिए निवृत्तमान सचिव वरुणेंद्र मिश्रा समेत 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन फ़ार्म पेश कर अपनी दावेदारी की है * नामांकन पत्रों की जांच हो रही है, अब मंगलवार 3 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी *
बार एसोसियेशन के चुनाव अब अंतिम दौर में पहुँच गए हैं * 12 फरवरी को होने जा रहे मतदान और अगले दिन ही होने वाली मतगणना के लिए एडवोकेट अनूप मजूमदार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ,बी.एन. नंदे, और शिशिर दीक्षित को  सहायक निर्वाचन अधिकारी की जवाबदारी दी गई है * छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर के निर्वाचन वर्ष 2026-28 के लिए बचे हुए उमीदवारों ने भी अपने फ़ार्म जमा करा दिए हैं *  कल यह फ़ार्म जमा किये जाने के बाद अध्यक्ष पद पर 8 और सचिव पद पर 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं* अध्यक्ष पद के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव , शैलेन्द्र बाजपेयी , हनुमान प्रसाद अग्रवाल ,अब्दुल वहाब , रजनीश सिंह बघेल , अरविन्द सिन्हा और दिनेश तिवारी के नाम हैं* इसी तरह सचिव पद पर निवृत्तमान सचिव वरुणेंद्र मिश्रा , प्रवीण तुलस्यान , अनिल त्रिपाठी , धीरेन्द्र पाण्डेय , रविपाल माहेश्वरी और संजीव साहू ने दावेदारी की है * आज शनिवार  से नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई * अब सभी पदों के लिए निर्वाचन अधिकारी मिलकर मंगलवार 3 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेंगे *
अन्य पदों के प्रत्याशी
, उपाध्यक्ष के लिए 6 , उपाध्यक्ष महिला के लिए 4 , सयुंक्त सचिव के 3 , सयुंक्त सचिव महिला के 2 , कोषाध्यक्ष के लिए 3 और लायब्रेरी सचिव के लिए 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किये हैं * इसी प्रकार खेल  व् सांस्कृतिक सचिव के 3 , खेल  व् सांस्कृतिक सचिव महिला के 3 कार्यकारिणी सदस्य महिला के 3 फ़ार्म जमा हुए हैं * कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं * कल इन नामांकनों की जांच होने के बाद स्थिति साफ़ होगी कि , कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे *

Related posts

दोनों निजी अस्पतालों की जांच रिपोर्ट खारिज

admin

पुरानी तारीखों के प्रकरणों में भी स्पेशल कोर्ट का क्षेत्राधिकार

admin

18 साल के किशोर ने खुद पैरवी कर जीता मुकदमा

admin

Leave a Comment