0 लोरमी के सिध्दी विनायक और मिनीमाता कालेज को नोटिस
0 परीक्षा सामग्री,दस्तावेज जब्त किये अटल विवि के उड़नदस्ते ने
बिलासपुर* अटल विवि द्वारा आयोजित बीएससी सेकेण्ड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आज गुरूवार को लोरमी के दो निजी महाविद्यालयों सिध्दी विनायक और ममतामयी मिनीमाता महाविद्यालय में सामूहिक नकल पकड़ी गई* विवि के उड़नदस्ते ने दोनों ही परीक्षा केन्द्रों से सबंधित सामग्री जब्त कर विवि में परीक्षा नियंत्रक को सोंप दी है* *समझा जाता है कि, जाँच रिपोर्ट आने के बाद इन दोनों सेंटरों को रद्द किया जा सकता है *
अटल बिहारी वाजपेयी विवि के क्षेत्राधिकार में आने वाले तमाम शासकीय और निजी महाविद्यालयों में दूसरे, चौथे , छटवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं * आज बीएससी सेकेण्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विवि की फ्लाईंग स्क्वाड टीम ने लोरमी के निजी परीक्षा केन्द्रों का निरिक्षण किया*यहाँ संचालित ममतामयी मिनीमाता महाविद्यालय और सिध्दी विनायक निजी कॉलेज में विवि उडनदस्ते के डा अजय सिंह, बसंत अंचल और अजय यादव जैसे ही पहुंचे वहां अफरा – तफरी मच गई* दरअसल मिनीमाता कॉलेज के परीक्षा हाल में परीक्षार्थियों को बाकायदा सामूहिक रूप से साथ बैठाकर नक़ल कराई जा रही थी* केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्य को बुलाकर इसकी पूरी विधिवत जानकारी विवि के दल ने दी* इसके बाद पूरी नक़ल सामग्री जब्तकर प्रकरण दर्ज कर लिया* इसी तरह सिध्दी विनायक कॉलेज में भी हाल में सबके सब छात्र आराम से नक़ल करते हुए पर्चे हल कर रहे थे* स्थानीय परीक्षकों की जानकारी में यह सब किया जा रहा था * केंद्र अध्यक्ष विवेक साहू के बारे में बताया गया कि, वे अवकाश पर हैं, इसी तरह यहाँ प्रिंसिपल भी अवकाश पर बताये गए*उडनदस्ते ने पहले ही फोन कर अटल विवि के रजिस्ट्रार प्रो गौतम को इसकी जानकारी दी* इसके बाद सभी दस्तावेज बरामद और जब्त करते हुए सामूहिक नकल का प्रकरण दर्ज किया गया* विवि पहुँचने के बाद दल ने परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर को पूरी जब्त सामग्री जमा करवाई*
तो दोनों परीक्षा केंद्र होंगे निरस्त
इस बारे में सम्पर्क करने पर अटल विवि के कुलसचिव प्रो तारणीश गौतम ने बताया कि,उड़नदस्ते ने दोनों ही निजी कालेजों सेंटरों पर जाकर परीक्षा सामग्री व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं * इन दोनों केन्द्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है * दोनों ही सेंटरों को विवि की ओर से कार्रवाई का नोटिस जारी किया जा रहा है*फिलहाल वहां के शासकीय महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है, अगर इस तरह की गुंजाइश बन जाती है , तो इन दोनों ही एग्जाम सेंटरों को रद्द कर दिया जायेगा* परीक्षार्थियों के लिए सरकारी कॉलेज के परीक्षा केंद्र में व्यवस्था की जाएगी *
आदतन नकलची हैं, परीक्षार्थी
मालूम हो कि, इससे पहले भी अभी मार्च माह में ममतामयी मिनीमाता महाविद्यालय में सामूहिक नकल प्रकरण का मामला सामने आया था* उड़ानदस्ता दल ने मोबाइल से नकल करते हुए 10 छात्रों से मोबाइल जब्त किये थे* इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया था* इससे पहले वर्ष 2019 में भी सामूहिक नकल प्रकरण का मामला सामने आया था, उसमें भी परीक्षा केंद्र को निरस्त किया गया था* उड़नदस्ता दल ने छापामार कार्रवाई में देखा कि ,छात्र बेखौफ होकर मोबाइल से नकल कर रहे थे*टीम ने 9 छात्रों को मोबाइल के साथ रंगे हाथों पकड़ा, दूसरी पाली में कुलसचिव डॉ तारणीश गौतम और परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छापा मारा, इस दौरान एक छात्र ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया* छापामार कार्रवाई के दौरान तब भी वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष विवेक साहू मौके से नदारद मिले थे *
previous post
next post

