हलफनामा | Halafnama
Uncategorized

शिशिर भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति में

बिलासपुर* भा.ज.पा. के व्यवसायी प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत कई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बिलासपुर के युवा व्यवसायी श्री शिशिर केशरवानी को भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से किया गया है।
शिशिर केशरवानी ने नियुक्ति के लिये व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, संगठन मंत्री श्री पवन साय और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।
शिशिर केशरवानी पूर्व में सांसद स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिनिधि का कार्य सम्हाल चुके हैं।

Related posts

आर आई पदोन्नति परीक्षा निरस्त

admin

जेल में बंद उजबेकिस्तान की दो महिलाएं होंगी डिपोर्ट

admin

अरसे बाद बैठी हाईकोर्ट की लार्जर बेंच

admin

Leave a Comment